ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

चारधाम यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 10 मई से शुरू यात्रा में यूपी, एमपी, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों से भारी संख्या में तीर्थ यात्री दर्शन करने को पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड आमद से चारधाम यात्रा से जुड़े विभिन्न सेक्टर में कारोबार अब तक 200 करोड़ रुपये का हो चुका है। शनिवार को सरकार ने दावा किया शुरुआती पंद्रह दिन में पिछले साल के मुकाबले कारोबार का ग्राफ दोगुना हो गया है। इस अवधि में खासकर होटल, ढाबे, ट्रैवल से जुड़े लोगों ने अच्छा कारोबार किया है।

इस साल यात्रा में यात्रियों की संख्या के रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने से धामों में दबाव तो बढा है, लेकिन राज्य की अर्थव्यवस्था को ताकत मिल भी रही है। डीजी-सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि शुरुआती पंद्रह दिन के कारोबार का आकलन कराया गया था।

इसके अनुसार अब तक चारों धाम में होटल, ढाबे, ट्रैवल, छोटे फूड-टी स्टॉल, पूजा सामग्री आदि का 200 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इसमें अकेले गढ़वाल मंडल विकास निगम ने 22 करोड़ कमाए हैं। हालांकि टैक्स और अन्य प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप में कमाई इससे भी ज्यादा है।

चारधाम होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय पुरी के अनुसार गंगोत्री घाटी में लगभग 400 और यमुनोत्री घाटी में 300 होटल, होम स्टे और धर्मशाला हैं।

बद्रीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता के अनुसार श्रीनगर से बद्रीनाथ तथा रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक करीब 850 होटल, होम स्टे और धर्मशालाएं हैं।

पिछले साल के मुकाबले इस बार दो से तीन गुना ज्यादा भीड़ उमड़ी है। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार होटल, होम स्टे में करीब 80 करोड़, छोटे व्यापारी 20 करोड़, घोड़ा, खच्चर, डंडी कंडी और गाइड आदि 30 करोड़, परिवहन सेक्टर में 40 करोड़ की आमदनी का अनुमान है।

यह भी पढ़ें :  आयुर्वेदिक सामान बेचने की आड़ में चरस तस्करी, युवक गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!