ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से शहर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिशा तिवारी को सम्मानित किया गया। समिति ने पहली बार हल्द्वानी में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाने पहुंचीं Dr. Disha Tiwari का सम्मान कर उनके सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड की बेटी डॉ. दिशा तिवारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक चिकित्सा शिक्षा Government Medical College Haldwani से प्राप्त की, जिसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन King George’s Medical University लखनऊ से किया। इसके बाद उन्होंने मेडिसिन में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर कैंसर उपचार और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया।

डॉ. दिशा तिवारी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए कई प्रतिष्ठित संस्थानों से सम्मान भी मिल चुका है। मेडिकल शिक्षा के दौरान उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। इसके अलावा उन्हें European Society for Medical Oncology एशिया, सिंगापुर से ट्रेवल ग्रांट, Indian Cancer Congress मुंबई तथा ECMO चेन्नई में भी सम्मानित किया जा चुका है।

व्यस्त चिकित्सकीय कार्य के बावजूद डॉ. दिशा तिवारी समाज में कैंसर की रोकथाम और जागरूकता फैलाने के लिए भी लगातार प्रयासरत रहती हैं। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में उनके द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों और निशुल्क कैंपों से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष नवीन पंत और सचिव ज्ञानेद्र जोशी ने डॉ. दिशा तिवारी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। समिति ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को लाभ मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें :  आज दोपहर 3:27 बजे से शुरू होकर शाम इस समय तक रहेगा वर्ष का पहला चंद्रग्रहण...
error: Content is protected !!