ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर की जीवनदायिनी गोला नदी के जमरानी क्षेत्र में केमिकल डालकर मछलियों को मारने की घटना सामने आने के बाद पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं उठने लगी हैं।

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता नवीन पांडे ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

नवीन पांडे ने कहा कि नदी में केमिकल डालकर मछली मारना न केवल अवैध है, बल्कि इससे नदी का पानी जहरीला हो रहा है, जिसका सीधा असर हल्द्वानी की जनता पर पड़ सकता है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो यह लापरवाही लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गोला नदी क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाई जाए और नदी को पिकनिक स्पॉट बनाकर गंदगी फैलाने तथा केमिकल का उपयोग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि जमरानी क्षेत्र से ही भविष्य में हल्द्वानी शहर को बड़े पैमाने पर पेयजल आपूर्ति की योजना जुड़ी हुई है, ऐसे में नदी का प्रदूषण शहर की जल सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से नदी की सफाई, गश्त और दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है, ताकि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी 6 माह के लिए जिला बदर, 5 को मिली राहत
error: Content is protected !!