गौलापार के राष्ट्रीय राजमार्ग खेड़ा के पास शनिवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई
घटनास्थल के पास में ही बीच सड़क पर एक आटो भी खड़ा है, शायद बीच सड़क पर ऑटो खड़ा नहीं होता तो शायद हादसा नहीं होता
शहर में व आसपास के क्षेत्र में बेतरकीब खड़े वाहनो के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं,यातायात पुलिस व सीपीयूूूूू भी केवल चालान करने तक सीमित
हल्द्वानी। शनिवार देर शाम काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गौलापार के राष्ट्रीय राजमार्ग खेड़ा के पास दर्दनाक सड़क हादसे मैं एक युवक की जान चली गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मताबिक ओवर स्पीड के चलते हादसा हुआ, घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हई, गौरस देखा जाए तू सड़क पर एक ऑटो भी खड़ा है जो कहीं न कहीं यातायात प्रभावित कर रहा है।
अक्सर देखने को आता है की कई रुपया और चौपाइयां वाहन चालक सड़क पर ही गाड़ी को खड़ा कर देते हैं जिससे कई लोगदर्घटना की शिकार होते हैं। यह घटना ओवर स्पीडक चलते कहीं न कहीं सड़क पर ऑटो खड़ा कर नए वाले चालक पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।
आए दिन हल्द्वानी शहर में वे तरकीब खड़ी वाहन ऑन से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती हैं। यातायात पुलिस का अभियान भी केवल चालान तक सीमित रहता है।
सीपीयू अगर प्रभावी ढंग से अभियान चलाएं तो ऐसे सड़क पर वहां खड़े करने वाले चालकों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।
जिससे आवागमन भी सुचारू हो सके लोगों को दिक्कतें भी न हो सड़क में यातायात भी सुचारू रूप से चल सके और जिससे दुर्घटनाएं भी कम की जा सकती हैं।
ऐसे वाहन चालक जो सड़कपर ही वाहन खड़ा कर देते हैं इनकेेे खिलाफ लगातार अभियान चलानेे कीजरूरत है। पुलिस प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गौलापार के राष्ट्रीय राजमार्ग खेड़ा के पास शनिवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार स्कूटी सवार सीधे बस को टक्कर मारता है और बस के चपेट में आ जाता है जहां उसकी दर्दनाक मौत हुई है।
घटना में मृतक की पहचान हो चुकी है जहां मृतक बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय निवासी कुंदन सिंह टाकुली पुत्र पूरन सिंह टाकुली के रूप में हुई है तथा वर्तमान में दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहा था, जो कि शनिवार को हल्द्वानी में इंटरव्यू देने आया था, उसके आने की भनक उसके परिवार वालों को भी नहीं थी कि यह दर्दनाक हादसा हो गया और परिवार का चिराग बुझ गया।
सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है. वोल्वो बस काठगोदाम की तरफ जा रही है जहां सामने से तेज रफ्तार स्कूटी सवार सामने से आ रहे बस में सीधे अंदर घुस गय।
सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा रहा है की स्कूटी की रफ्तार काफी थी. हादसा इतना दर्दनाक था की स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी लाश को निकालने के लिए पुलिस को कटर मंगाना पड़ा बस और स्कूटी को काटकर निकलना पड़ा।
घटना शनिवार देर शाम का है बताया जा रहा कि मृतक स्कूटी को किराए पर लेकर आया था इस दौरान वोल्वो बस और स्कूटी में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जहां उसकी दर्दनाक मौत हुई है।
बताया जा रहा है की घटना लालकुआं काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग के गौलापार खेड़ा चौराहे के पास हुआ है. बताई जा रहा है कि काठगोदाम की तरफ जा रही वोल्वो बस और काठगोदाम से लालकुआं की ओर आ रहा स्कूटी सवार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में स्कूटी सवार बस के अंदर स्कूटी सहित फस गया. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग स्कूटी और युवक को निकालने का प्रयास किया लेकिन उसके अंदर फस गया था।
काफी देर बाद कट्टर मंगा कर बस और स्कूटी के पार्ट्स को काटकर तक युवक को निकाला गया तब तक युवक दम तोड़ चुका था.बताया जा रहा कि मृतक युवक काठगोदाम से स्कूटी को किराए पर लिया था लेकिन थोड़ी देर बाद हादसा हो गया।
