ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। श्री रामलीला के दशम् दिवस शबरी आश्रम, श्री राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध आदि लीलाओं का सुंदर व अलौकिक मंचन किया गया।

व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री द्वारा रामचरितमानस का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया।
रामलीला में आज व्यास पूजन भवानी शंकर नीरज, नवयुवक संघ, प्रदीप गोयल, मनोज गुप्ता, प्रदीप जनोंटी ने किया।
रामलीला समिति के सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
आज की सेवा में वार्ष्णेय महिला समिति, राष्ट्र सेविका समिति, सखी सहेली ग्रुप की सेवा रही।
कल सुग्रीव राज्य अभिषेक, सीता खोज, लंका दहन कल को होगा श्री रामलीला संचालन समिति द्वारा सभी भक्तों से आग्रह किया गया कि यह रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, अपितु धर्म, मर्यादा और संस्कृति की जीवंत पाठशाला है।

आप सभी भक्तजनों से विनम्र आग्रह है कि सपरिवार पधारकर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की पावन लीला के मंचन का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें तथा अपने बालक-बालिकाओं को भी अवश्य लेकर आएँ, जिससे वे भारतीय संस्कृति एवं जीवन-मूल्यों से परिचित होकर प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : खुर्पाताल में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!