ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद दिल्ली में बुधवार को NDA और इंडिया गठबंधन की बैठकें हुई. इनको लेकर सियासी हलचल अभी थमी भी नहीं थी कि दक्षिण के दो नेताओं की मुलाकात से सियासी गहमागहमी तेज हो गई।

ये दोनों नेता अलग-अलग गठबंधन का हिस्सा हैं. तमिलनाडु के CM स्टालिन और TDP नेता चंद्रबाबू नायडू की दिल्ली एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई है. इसको लेकर स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट किया है।

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद दिल्ली में बुधवार को दो बड़ी बैठकें हुईं. एक बैठक एनडीए की थी तो दूसरी इंडिया गठबंधन की. इन बैठकों को लेकर सियासी हलचल अभी थमी भी नहीं थी कि दक्षिण के दो नेताओं की मुलाकात से सियासी गहमागहमी और तेज हो गई है।

ये दोनों नेता अलग-अलग गठबंधन का हिस्सा हैं।

दिल्ली में बैठक के बाद डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और तेलगू देशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू की दिल्ली एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई है. इसको लेकर स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा, दिल्ली एयरपोर्ट पर पुराने मित्र चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की।

‘मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्र सरकार में अहम भूमिका निभाएंगे’

इस पोस्ट में वो आगे लिखते हैं, मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं. उम्मीद जताई कि हम तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के भाईचारे वाले राज्यों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सहयोग करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि वो केंद्र सरकार में अहम भूमिका निभाएंगे. दक्षिण के राज्यों की वकालत करेंगे। हमारे अधिकारों की रक्षा करेंगे।

2014 के बाद पहली बार जादुई आंकड़े से पीछे है बीजेपी

543 सदस्यीय लोकसभा में एनडीए 272 के बहुमत के आंकड़े से ऊपर है. मगर, इस गठबंधन का नेतृत्व करनी वाली बीजेपी 240 सीटें जीत सकी है. जो कि 2014 के बाद पहली बार जादुई आंकड़े से पीछे है. बुधवार को एनडीए की दिल्ली में बैठक हुई. इसमें नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से गठबंधन का नेता चुना गया. इस तरह उनके लिए गठबंधन सरकार के मुखिया के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है।

रजनीकांत ने मोदी, स्टालिन और नायडू को बधाई दी

अभिनेता रजनीकांत ने पीएम नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मेरे प्रिय मित्रों तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और चंद्रबाबू नायडू गारू को हार्दिक बधाई. मैं एनडीए और आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई देता हूं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रोमांच से भरपूर मुकाबला: पत्रकार 11 ने आख़िरी पलों में प्राधिकरण नैनीताल को दी मात
error: Content is protected !!