ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में जिला अधिकारी सभागार में बाल तस्करी रोकथाम और मुकाबला 2.0 बाल तस्करी से आजादी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  जिलाधिकारी सभागार में अध्यक्ष उत्तराखंड बाल विकास संरक्षण आयोग डा. गीता खन्ना ने बाल तस्करी से आजादी 2.0 अभियान विषय में बैठक की बैठक में बाल तस्करी, चाइल्ड हैल्प लाइन, प्रताडित,लावारिस, खोए हुए बच्चे, बाल संरक्षण निराश्रित बच्चे, शिक्षा आदि विषय पर चर्चा की गई।

        बाल आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना ने कहा बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, भिक्षा वृ्त्ति आदि को रोकने के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों में धर घर जाकर जागरुकता अभियान चलाना जरुरी है।

जिसके लिए पिछड़े हुए समाज को रोजगार उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा विभागों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए गरीब तबके के लोगों के पास पहुँचकर उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

बाल कल्याण योजनाओं की जानकारियां दें ताकि वे इसका लाभ उठा सके और अपने बच्चों को पड़ा लिखा कर अच्छी नौकरियों में भेज सके। 

    बैठक के दौरान उन्होंन कहा एनसीपीसीआर द्वारा 1 से 30 जून तक पूरे भारत वर्ष में बाल श्रम मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जो परिजन बच्चों के शिक्षा या अन्य पूर्ति करने में असमर्थ हैं।

ऐसे बच्चों को चिह्नित कर शिक्षा, संरक्षण आदि की व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए हर जिले में टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें :  हाईवे पर भीषण हादसा: पांच वाहनों की टक्कर के बाद लगी आग, महिला की मौत
error: Content is protected !!