ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नगर पालिका द्वारा लगातार चलाया जा रहा सफाई अभियान, प्लास्टिक मुक्त नगर के लिए कर रहे जागरूक

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत कालाढूंगी नगर पालिका के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 

आज नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की गई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्षा रेखा कत्युरा और अधिशासी अभियंता अभिनव कुमार भी मौजूद रहे।

सफाई के साथ ही नगर पालिका अध्यक्षा रेखा कत्यूरा और अधिसाशी अधिकारी अभिनव कुमार ने दुकानदारों को प्लास्टिक बैग का उपयोग ना करने और उनके स्थान पर जूट और कपड़े से बने बैगों का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।

इसे साथ नगर के विभिन्न वार्डों में लोगों को मलेरिया जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए भी जागरूक किया।

अध्यक्षा रेखा कत्यूरा ने कहा कि उन्होंने चुनाव के समय नगर क्षेत्र की जनता वादा किया था कि वो नगर को स्वच्छ बनायेगी और स्वच्छता में देश का नम्बर एक नगर बनाएंगी।

इसी दिशा में नगर में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  भुवन जोशी बने प्रदेश प्रशिक्षण टोली के सदस्य, अल्मोड़ा-बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी
error: Content is protected !!