नैनीताल। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत, जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार पुष्कर सिंह धामी 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को जनपद नैनीताल के रामनगर के एकदिवसीय भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:45 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 11:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। इसके बाद वह अग्रवाल सभा रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे हनुमान धाम छोई, रामनगर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वह हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित दर्शन-पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 1:30 बजे पुनः डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।

