ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में सी आर एस टी इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं छायाकार अमरनाथ सिंह बिष्ट के निधन पर सौक सभा आयोजित की गई

रिपोर्टर -गुड्डू सिँह ठठोला

नैनीताल। सी आर एस टी इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं छायाकार अमरनाथ सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गयी।

जिसमें प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ छात्रों ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया।
प्रबन्धक पद्मश्री अनूप साह, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य प्रो शेखर पाठक, पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल, पर्यावरणविद विनोद पांडे , अवकाश प्राप्त शिक्षक कमलेश पांडे शामिल हुवे।
सभी ने अपने विचार तथा संस्मरण साझा किए।
शोक सभा में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से उनके परिवार को असहनीय दुख सहन करने की कामना की।

अंत में डॉ एस एस बिष्ट द्वारा शोक प्रस्ताव पढ़ा गया।
सभा में सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभा का संचालन प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें :  ज्योति मेर हत्याकांड: आरोपियों के योग सेंटर के विरोध में पहाड़ी आर्मी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!