ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ बीजेपी आईटी सेल के एक पदाधिकारी द्वारा की गई कथित अनर्गल बयानबाजी और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखी गई।

इसी के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और संबंधित पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंप दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक वैचारिक मतभेद के नाम पर व्यक्तिगत टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही ऐसी टिप्पणियों पर पुलिस को संज्ञान लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  रुद्रपुर के फाइव स्टार होटल में महिला की संदिग्ध मौत, पार्टनर हिरासत में, जांच जारी
error: Content is protected !!