ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 मुंह में पानी भरकर बुझाई जा रही जंगल की आग और ऊर्जा प्रदेश का कर डाला सर्वनाश

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर व्यंग्य बाण चलाते हुए सरकार की नाकामियों को लेकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने कहा कि सीएम साहब जंगल की आग को लेकर ऐसी तैयारियों की बात कर रहे हैं जैसे वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मुंह में पानी भरकर जंगल की आग पर काबू पाएंगे।

जंगल पूरी तरह राख में तब्दील हो चुके हैं और सीएम साहब उड़न खटोले में बैठ केवल धुंआ देख रहे हैं और चुनाव प्रचार में मस्त हैं।

ऊर्जा प्रदेश का ऐसा हाल कर डाला है कि प्रदेशवासियों को ही बिजली से महरूम कर दिया गया है। सीएम आते हैं तो बिजली आती है और उनके जाते ही बिजली भी काट दी जाती है।

इन दिनों गर्मी में 13 घंटे तक बिजली काट दी जा रही है ऐसे में ऊर्जा प्रदेश के इस हाल का जिम्मेदार कौन है।

वक्ताओं ने भड़ास निकालते हुए कहा कि सीएम साहब के पास कोई प्लान नहीं है केवल आश्वासन, सांत्वना और समीक्षा बैठकों तक ही वे सीमित रह गए हैं। और वे अपनी जवाबदेही से बच रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शहर की बिजली पानी की व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाए ताकि भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

यह भी पढ़ें :  उत्तरायणी मेला 2026 में हिमफ्ला की मजबूत मौजूदगी, पहाड़ी पिसी नूण बना महिला सशक्तिकरण का प्रतीक

You missed

error: Content is protected !!