ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और लगातार हो रही जघन्य हत्याओं के विरोध में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राजभवन कूच किया।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में परेड मैदान में हजारों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत भी शामिल रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और अपराधों पर शीघ्र नियंत्रण नहीं पाया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

दिन-दहाड़े हत्याओं से दहशत

वक्ताओं ने कहा कि राजधानी देहरादून समेत विभिन्न जिलों में हाल के दिनों में दिन-दहाड़े हुई हत्याओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल है, जबकि अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पिछले 15 दिनों में राजधानी सहित कई जिलों में पांच जघन्य हत्याएं हुईं, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सरकार पर तीखा हमला

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शांतिप्रिय और देवभूमि कहे जाने वाले राज्य में इस प्रकार की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उनका आरोप है कि वर्तमान सरकार अपराध नियंत्रण में विफल साबित हुई है और अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि—

संवेदनशील और अपराध-प्रवण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाए।

संगठित अपराध और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

हर गंभीर आपराधिक घटना की समयबद्ध और उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए।

पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय कर लापरवाही पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने के लिए प्रभावी और दृश्यमान कदम तत्काल उठाए जाएं।

बड़ी संख्या में नेताओं की मौजूदगी

राजभवन कूच में विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, जिला एवं महानगर अध्यक्षों सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। परेड मैदान में उमड़ी भीड़ और गूंजते नारों ने सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आक्रामक तेवर स्पष्ट कर 

यह भी पढ़ें :  शेयर बाजार में बेहतर रिटर्न का दिया झांसा, साइबर ठगों ने रिटायर्ड कर्नल से ठगे लाखों रुपये

You missed

error: Content is protected !!