ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में चर्चित उद्यान घोटाले में सीबीआई द्वारा कई कर्मचारी और अधिकारियों पर की गई FIR और गिरफ्तारी के मामले में कांग्रेस अब सड़क पर आ गई है।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने उद्यान मंत्री गणेश जोशी का इस्तीफा भी मांगा है। आज हल्द्वानी में कांग्रेस ने उद्यान मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस के तमाम नेताओं ने कहा उद्यान विभाग में घोटाले में कर्मचारी और अधिकारियों के साथ ही उद्यान मंत्री की संलिप्त भी है।

ऐसे में उनका इस्तीफा होना चाहिए, जिसको लेकर कांग्रेस पुरजोर तरीके से मांग उठा रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में यूसीसी और सख्त: पहचान छिपाकर शादी करने पर होगी जेल, लिव-इन संबंधों पर भी कड़े नियम लागू
error: Content is protected !!