ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। पुलिस के लिए 2 मार्च 2026 का दिन शोक लेकर आया। भवाली कोतवाली में नियुक्त आरक्षी संजय कुमार का ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार को हल्द्वानी क्षेत्र के मेडिकल चौकी प्रांगण में दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (एसएसपी नैनीताल) सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात नियमानुसार शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर दिवंगत आरक्षी को अंतिम विदाई दी गई।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि नैनीताल पुलिस परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि दिवंगत आरक्षी के परिजनों को हर संभव विभागीय सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अधिकारीगण

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी नैनीताल), अमित सैनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी), रविकांत सेमवाल (क्षेत्राधिकारी नैनीताल), विजय मेहता (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी), हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), दिनेश सिंह फर्त्याल (प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा), विमल कुमार मिश्रा (थानाध्यक्ष काठगोदाम) सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

आरक्षी संजय कुमार ने लगभग 24 वर्षों तक पुलिस विभाग में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं दीं।

नैनीताल पुलिस परिवार ने अपने इस जांबाज साथी को नम आंखों से याद करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में साह-चौधरी समाज का भव्य होली मिलन समारोह, पारंपरिक बैठकी होली से सराबोर हुआ माहौल
error: Content is protected !!