ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चचेरे भाई ने ही अपनी नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया था। उसे डर था कि बहन घटना की जानकारी परिजनों को दे देगी।

इस डर से उसने उसकी हत्या कर दी। घटना के कुछ घंटे बाद किशोरी का शव घर के आगे 150 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला।

उधम सिंह नगर जिले में बीते दिन हुई 14 साल की बच्ची की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रेप के बाद हत्या किसी और ने नहीं, बच्ची के चचेरे भाई ने की थी। उसने पहले दुष्कर्म किया और फिर बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

हत्यारोपी किशोरी के घर के पीछे मकान में रहता है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर मंगलवार देर रात घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने काशीपुर के एसपी कार्यालय में वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने घर के पास के ही गन्ने के खेत में पशुओं के लिए गन्ने का छिलका लेने गई थी।

किशोरी को खेत में अकेले जाते देख चचेरे भाई ने उसका पीछा किया। वह किशोरी को खेत के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान गला दबाने की वजह से किशोरी बेसुध हो गई और उसका बायां हाथ टूट गया।

पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी को जब यह एहसास हुआ कि किशोरी परिजनों को घटना के बारे में बता देगी तब उसने धारदार ब्लेड से उसके चेहरे एवं पेट पर कई बार हमला किया। इससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या, पॉक्सो समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि किशोरी के रिश्ते के तहेरे भाई ने उसे अकेले खेत में जाते देख लिया था। वह भी उसके पीछे खेत में पहुंच गया।

रेप के बाद बच्ची से दरिंदगी

पहले आरोपी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने हैवानियत की हदें पार करते हुए किशोरी का हाथ तोड़ दिया। उसे गला दबाकर बेहोश किया। फिर ब्लेड से चेहरे, पेट पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

बाद में आरोपी ही परिजनों व ग्रामीणों को बच्चे के रोने की आवाज आने की बात कहकर शव तक ले गया था। उस पर शक होने पर पुलिस ने उसे पूछताछ की तो वो बार-बार बयान बदलने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल लिया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 29 जनवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!