ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भतरौंजखान में गौकशी के मामले का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश निवासी व क्षेत्रीय व्यक्ति गिरफ्तार।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत।  भतरौंजखान क्षेत्र मे तीन दिन पूर्व गौकशी के मामले का पर्दाफाश करने में अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिसमे उत्तर प्रदेश के तीन व एक क्षेत्रीय निवासी है। घटना में गौवंश को काटने में प्रयुक्त हथियार व पिकप भी बरामद कर लिए गया है। एसएसपी द्वारा केस को सुलझाने वाली पुलिस टीम को प्रोत्साहन के रूप में 5000 रूपये की का इनाम दिया गया।

एसएसपी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे द्वारा मामले में पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया गया।

वही थाना भतरौजखान व आस-पास के थानों के पुलिस बल एसओजी, एलआईयू व सर्विलांस टीमों को एक्टिव किया गया।

बता दे कि 03 मई को थाना भतरौजखान को सूचना मिली कि रिची और मोहनरी रोड पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा गौवंश के सिर, पैर व पेट के अन्दरुनी भाग काटकर फेंके गये है।

जिस पर एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में भतरौजखान थाने में एफआईआर नं0- 20/2024 धारा 3/5/11(1) उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई थी।

वही सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद लगातार तीन दिनो से भतरौजखान क्षेत्र में मौजूद थे और टीमो को गाईड कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा दिन-रात लगातार सुरागरसी-पतारसी अभियुक्तों के बारे में जानकारी जुटायी गयी।

जिसके पश्चात् 05 मई को उत्तर प्रदेश निवासी तीन अभियुक्त सलीम, इसराइल व इमरान को कस्बा भतरौजखान पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया व 06 मई को विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त हरी सिंह कडाकोटी उर्फ हरदा को रामनगर रोड भतरौजखान से गिरफ्तार किया गया।

इस टीम मे उ0नि0 कुन्दन सिंह रौतेला, उ0नि0 जसविन्द सिंह, उ0नि0 अवनीश कुमार, उ0नि0 कमाल हसन, उ0नि0 अजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 गंगा राम, कानि0 राकेश भट्ट, उ0नि0 राहुल राठी, हे0कानि0 मो0 शाहिद, हे0कानि0 मनोज कोहली, कानि0 नीरज बिष्ट। कानि0 दीवान बोरा, हे0कानि0 संजू कुमार, कानि0 मो0 यामिन, उ0नि0 मदन मोहन जोशी व हे0कानि0 नीरज पाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल: नाबालिग गर्भवती होने पर भड़के हिंदूवादी संगठन, भवाली में बाजार बंद
error: Content is protected !!