ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के खुर्पाताल में नशे से दूर रहने के उद्देश्य से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। खुर्पाताल में नशे के खिलाफ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांव की महिलाओं ने और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें बोरा रेस चम्मच रेस सुई धागा डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इसके साथी क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के नेता हेमचंद आर्य शामिल हुए। गांव की महिलाएं और पुरुषों ने हेमचंद आर्य का जोरदार स्वागत किया। हेमचंद आर्या ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए हर तरह के हर तरह के कार्यक्रम होने चाहिए जिससे कि बच्चे नशे से दूर रहे। नशा एक ऐसी चीज है जो घर को बर्बाद कर देती है। नशा परिवार को उजाड़ देती है। जो आज के युवा पीढ़ी जो हैँ। नशे से दूर रहे क्रिकेट के साथ और गेम में भी रुचि रखें उत्तराखंड के साथ देश का नाम भी रोशन करें। दर्शन कनवाल ने कहा की क्रिकेट टूर्नामेंट करने का मुख्य उद्देश्य जो है कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए और युवाओं को खेल में बढ़ावा देने के लिए हमारी मातृशक्ति भी इस मूहिम में साथ दे रही हैँ। नशे से दूर रहने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। वही हेमंत बिष्ट ने कहा कि हमारे जमाने में खेल हुआ करते थे तो खेल में हम ज्यादा व्यस्त रहा करते थे पढ़ने तक का टाइम नहीं होता था उसे समय खेलकूद का ही महत्व था आजकल के युवा इस तरह के खेल में व्यस्त रहेगा तो नशे की तरफ जाएगा ही नहीं खुर्पाताल के युवाओं का एक ऐसा मानना था की एक ऐसा टूर्नामेंट कराया जाए खेल में रुचि रखें और नशे से दूर रहे।

 इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी देवी,गोविंद अधिकारी, राज्य गीत लेखक हेमंत बिष्ट.हंसी नेगी,प्रेमा मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक राठौर,पूर्व प्रधान बजून गोविंद राणा, भूतपूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, विक्रम कनवाल, तारा कनवाल, मनीष कनवाल, बबलू राठौर दीपक बिष्ट दर्शन कनवाल व दिगंबर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी के हल्द्वानी दौरे को लेकर 4 फरवरी को ट्रैफिक डायवर्जन, इन वाहनों पर रहेगी रोक

You missed

error: Content is protected !!