ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शनिवार को तपती गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक के साथ ही हल्द्वानी उधमसिंह नगर कि लोग भी नैनीताल की तरफ रुख करते हैं। लेकिन यातायात की की खराब स्थिति को देखते लोगों ने वापस लौटना ही उचित समझा।

हल्द्वानी और उधम सिंह नगर वासी जब काठगोदाम में जाम में फसे तो उन्होंने गाड़ियां मोड़ना शुरू कर दिया, जाम में फंसे रहने से अच्छा अच्छा वापस लौटना ही उचित समझा।

नैनीताल। पर्यटन सीजन के सप्ताहांत में सरोवर नगरी में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि पर्यटकों का आना जारी रहेगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है.

 हल्द्वानी, भवाली और कालाढूंगी मार्ग से करीब ढाई हजार वाहन शहर में दाखिल हुए। पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होने के कारण पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर में रुकने की कोई आवश्यकता नहीं थी।

माल रोड पर वाहन रेंग-रेंग कर चले
शनिवार सुबह से ही यहां पर्यटक वाहनों की भीड़ बढ़ने लगी। भावली, हल्द्वानी और कालाढूंगी सड़कों पर वाहनों की लगातार भीड़ रही, जबकि मल्लीताल सहित मॉल रोड पर वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया।

पार्किंग स्थल पर्यटक वाहनों से भरा हुआ था। पर्यटकों ने हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, लवर्स प्वाइंट सहित तिब्बती बाजार, भोटिया बाजार का भ्रमण किया और नैनी झील में नौकायन का आनंद लिया। शाम को मॉल रोड पर टहलने गये।

पर्यटकों की आमद के कारण बड़े होटल खचाखच भरे रहे, जबकि मध्यम और छोटे होटलों के 80 प्रतिशत से अधिक कमरे खचाखच भरे रहे। व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को 15 हजार से अधिक पर्यटक नैनीताल पहुंचे। पर्यटन सीजन शुर होने के साथ ही माल रोड समेत मल्लीताल क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय भी तेजी से बढ़ रहा है।

केएमवीएन के केव गार्डन में 1400 पर्यटकों ने गुफाओं का भ्रमण किया। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी के मुताबिक चिड़ियाघर में 1424 पर्यटकों ने वन्य जीव देखे। 366 पर्यटकों ने बॉटनिकल गार्डन में पहाड़ी पौधों और दुर्लभ वनस्पतियों की जानकारी ली। झरने में 960 पर्यटकों ने न केवल झरने की प्राकृतिक सुंदरता को सराहा, बल्कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के जरिए उन पलों को कैद भी किया।

यह भी पढ़ें :  कैंचीधाम बायपास 15 जून तक हर हाल में शुरू हो: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, 12.58 करोड़ की 5 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

You missed

error: Content is protected !!