ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल बैंक में साइबर क्रिमिनल्स ने मारी सैंद, ग्राहकों का पैसा सेफ

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल बैंक में हुए साइबर क्राइम के मामले में बैंक प्रबंधन ने बताया की इस साइबर क्राइम में बैंक के किसी भी ग्राहक के पैसों का कोई नुक्सान नहीं हुआ है।

बैंक द्वारा ग्राहकों के खातों पर लगाई हुई बहु स्तरीय सुरक्षा के फलस्वरूप सभी ग्राहकों का पैसा बैंक में सुरक्षित है ।

मामले के संज्ञान में आते ही बैंक द्वारा , भारत सरकार की सर्वोच्च साइबर सुरक्षा संस्था एवं रेगुलेटर के पर्यवेक्षण में , आर टी जी एस चैनल में अत्याधुनिक सर्वर सभी सुरक्षाओं के तहत स्थापित कर दिए गए हैं तथा रेगुलेटर के अनुमति के उपरान्त जिसे सुचारु कर दिया जाएगा ।

इस दौरान बैंक अपने ग्राहकों को आर टी जी एस की सुविधाएं टाई अप अरेंजमेंटस के तहत , शाखाओं के माध्यम से प्रदान कर रहा है , जिससे ग्राहकों को उनके धन प्रेषण में कोई अवरोध नहीं हो इस प्रकार की घटना का बीमा कवर होने के कारण , बैंक इस धनराशि की भरपाई हेतु आश्वस्त है ।

बैंक द्वारा इस धनराशी की वसूली हेतु साइबर सेल के माध्यम के साथ साथ उन सभी बैंकों से , जिनमे यह धनराशी स्थान्तरित हुयी है।

प्रत्यक्ष रूप से संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है 1 नैनीताल बैंक अपने ग्राहकों को सुरक्षित एवं समायोजी बैंकिंग सेवायें प्रदान हेतु कटिबद्ध है ।

यह भी पढ़ें :  कोसी नदी में नहाते समय युवक डूबा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
error: Content is protected !!