ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पूर्व कुलपति हुई साइबर ठगी का शिकार, गैस बुकिंग के नाम पर खाते से उड़ाए 1.91 लाख

नैनीताल। रसोई गैस और पेट्रोल की किल्लत के बीच अब साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। मल्लीताल निवासी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति बीना साह को गैस बुकिंग के नाम पर 1.91 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया गया।

पीड़िता को ठगी का पता तब चला जब उनके मोबाइल पर खाते से पैसे कटने के संदेश आने लगे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीना साह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मार्च को उन्होंने अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से इंडेन गैस की बुकिंग की थी। भुगतान में समस्या आने पर उन्होंने पेटीएम के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, जहां उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर दिया गया।

दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद ठगों ने फोन कर उन्हें झांसे में लिया और स्क्रीन शेयर के जरिए उनके फोन तक पहुंच बना ली। इसके बाद उनके खाते से 84,539 रुपये और 9,999 रुपये मोहम्मद फरहान नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर लिए गए।

अगले दिन 21 मार्च को ठगों ने फिर कॉल कर उन्हें धोखे में रखते हुए 96,949 रुपये अंजली नाम के खाते में ट्रांसफर करा लिए।

पीड़िता ने बताया कि ठगी के बाद भी उन्हें अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: प्रशासन की हाइडिल विभाग में छापेमारी, शराब के नशे में मिला कर्मचारी, तत्काल निलंबन के निर्देश
error: Content is protected !!