ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। साइबर ठगों ने रामनगर के जसपुरिया लाइन में एक युवती को एक लाख 79 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जसपुरिया लाइन निवासी श्रद्धा सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फान आया।

इस दौरान कॉल करने वाले ने बैंक कर्मचारी होने का हवाला देकर क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी मांगी। जानकारी देते ही पीड़िता के डेबिट कार्ड से एक लाख और क्रेडिट कार्ड से 79 हजार रुपये निकल गए।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : खुर्पाताल में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत: स्कूल विवाद सुलझाया, अतिक्रमण व गंदगी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
error: Content is protected !!