ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नैनीताल में तिब्बती समुदाय के लोगों ने धर्मगुरु दलाई लामा के अमेरिका में हो रहे ऑपरेशन और स्वस्थ होने की प्रार्थना की

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। तिबती धर्मगुरु दलाई लामा के अमेरिका में हो रहे ऑपरेशन और उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए तिब्बती और भोटिया समाज के लोगों ने गुरुवार रात पूजा अर्चना की। उनके अनुयायियों ने नम आंखों से भगवान बुद्ध से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
नैनीताल में मल्लीताल के चाट पार्क क्षेत्र में आज शाम तिब्बती समाज के लोगों ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया। बताया गया कि आज ही अमेरिका में धर्मगुरु दलाई लामा के पैरों के घुटनों में आई परेशानी को मिटाने के लिए के ऑपरेशन किया जा रहा है। रात नौ बजे से शुरू हुई पूजा में उम्रदराज दर्जनों तिब्बती और भोटिया समाज के युवक युवतियों ने जमीन पर बैठकर प्रार्थना सभा में भाग लिया। लगभग एक घंटे चली इस प्रार्थना सभा में इन तिब्बती और भोटिया समाज के कई लोगों की आंखें नम दिखी। तिब्बती यूथ कांग्रेस और तिब्बती महिला कांग्रेस के सदस्य तिब्बती सांस्कृतिक परिवेश में प्रार्थना सभा में पहुंचे। अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। प्रार्थना सभा में राम भाई, तशी खम्पा, सोनम, डोलमा, राजन भोटिया, तेनज़िंग, रिंजिंग, मिशी, छिमी, लोटो आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा में बाघ का आतंक, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने वन विभाग पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

You missed

error: Content is protected !!