ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामगंगा नदी में एक शव उतराता देख ग्रामीणों ने सूचन राजस्व पुलिस को दी सूचना

भकियासैंण।  रामगंगा नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना के बाद राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने रामगंगा नदी में एक शव उतराता देख इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को नदी से निकाला। उसकी पहचान राजपुर कला, मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी अंकित कुमार  पुत्र वेद प्रकाश के रूप में हुई।

कानूनगो हरिकिशन ने बताया कि युवक अपने साथी के साथ क्षेत्र में खच्चरों से सामान ढोने का काम करता था।

उसका साथी इन दिनों अपने घर गया है। वह बीते बृहस्पतिवार से लापता था।

नदी किनारे उसके कपड़े और मोबाइल मिला है। प्रथम दृष्टया नदी में नहाते समय वह डूब गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के असल कारणों का पता चलेगा। मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक पंकज बिष्ट, संजय सिंह, बालम सिंह, प्रधान ललित मोहन बंगारी, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में नगर पालिका की छापेमारी, गंदगी मिलने पर चिकन मीट दुकानदारों के चालान
error: Content is protected !!