ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल होटल में युवक की अचानक मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

रात में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत

नैनीताल घूमने आए एक युवक की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपनी एक महिला मित्र के साथ नैनीताल आया था। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कोटद्वार निवासी सुमित सिंह अपनी महिला मित्र के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे और शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे। देर रात अचानक सुमित की तबीयत खराब हो गई। होटल कर्मचारियों की मदद से उसे तुरंत बीड़ी पांडे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। साथ ही युवक और युवती के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि दोनों उन्हें बताकर कुछ दिन पहले घूमने के लिए नैनीताल गए थे।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जिसके बाद दोनों के परिजन नैनीताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन कारणों से हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई 

यह भी पढ़ें :  भीमताल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
error: Content is protected !!