ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

सुद्धोवाला जेल परिसर में कुछ घंटे के भीतर दो बंदियों की मौत,जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, दोनों मामलों में पुलिस ने शुरू की जांच 

देहरादून। सुद्धोवाला जेल परिसर में मंगलवार को कुछ घंटे के भीतर दो बंदियों की मौत हो गई। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मरने वालों में एक 2018 के किडनी कांड से जुड़ा डॉक्टर है।सूचना पर आला अफसर मौके पर पहुंचे।

दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। उधर, प्रेमनगर थाना पुलिस ने अस्पताल में दोनों शव अपने कब्जे में लिए। देहरादून जेल के जेलर पवन कोठारी ने बताया कि डॉक्टर संजय दास उम्र 54 साल निवासी वार्ड नंबर 5, फोरबिसगंज, अररिया बिहार, किडनी कांड में 2018 में गिरफ्तार हुआ था।

इसके बाद काफी समय तक जेल में रहा। दो साल पहले जेल में रहने के दौरान संजय दास के स्टंट डले थे। उसके बाद वह पैरोल पर छूटा। वापस 13 मई 2023 को जेल में आया। मगंलवार शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। दून अस्पताल भिजवाया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पत्नी के जेल में मिलकर जाने के बाद अचेत हुआ दूसरा बंदी
ऋषिकेश में वाहन चोरी में गिरफ्तार होकर दो दिन पहले जेल पहुंचे बंदी की मंगलवार शाम को मौत हो गई। रणवीर रावत उम्र 45 वर्ष उम्र निवासी ढालवाला, जिला टिहरी 23 जून को जेल में आया था।

मंगलवार दोपहर को पत्नी उससे मिलकर गई थी। पत्नी के जाने के कुछ घंटे बाद जेल में वह अचेत हो गया। दून अस्पताल ले गए तो मृत घोषित किया गया। अधिवक्ता आलोक घिल्डियाल ने मांग की है कि बंदी की मौत की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : EVCPL क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने किया खुलासा; गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजन के नाम पर 32 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!