ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी ने मुख्यमंत्री  को अवगत कराया की लालकुआं नगर वासियों के मालिकाना हक की रुकी हुई प्रकिया को पुनः प्रारम्भ किया जाए।

नगर क्षेत्र में मिनी स्टेडियम, इलेक्ट्रिक शवदाहग्रह, नगर क्षेत्र में खाली पड़ी राजस्व की भूमि को नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए दिए जाने , 33 KV की जो इलेक्ट्रिक लाइन शहर में है उसे शहर से बाहर करने के संबंध में तथा शहर में विकास की अन्य मुद्दों पर माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।

जिस पर  मुख्यमंत्री के द्वारा आस्वस्त किया गया कि जल्द ही लालकुआं की समस्त समस्याओं का अति शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

साथ ही  मुख्यमंत्री का आभार प्रस्तुत करते हुए मैंने सभी नगर वासियों की ओर से उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रस्तुत की।

इस अवसर पर साथ में वार्ड नंबर 5 के सम्मानित सभासद  सुरेश शाह और वार्ड नंबर 7 के सम्मानित सभासद  भुवन पांडे की उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा के झड़गांव तल्ला में 27 फरवरी को लगेगा एचपी गैस KYC शिविर
error: Content is protected !!