ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 टैक्सी वाहनों के हड़ताल से पर्यटक और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की फिटनेस का कार्य निजी हाथों में दिए जाने की कवायद से टैक्सी चालक-संचालन नाराज हैं। उन्होंने फिटनेस के लिए मनमाने रेट वसूलने के आरोप लगाते हुए।

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है।टैक्सी एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि मनमाने रेट वसूलने से वाहन स्वामियों को अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

तल्लीताल में टैक्सी वाहन स्वामियों ने प्राइवेट गाड़ियां टैक्सी में चल रही थी उनकी चाबियां छीन कर पुलिस कर्मियों के हवाले की उसके बाद इन लोगों ने तल्लीताल डाठ पर गाड़ियां रोक कर जोरदार हंगामा किया हड़ताल के चलते पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वही बस स्टेशन में भी पर्यटकों को स्थानीय लोगों को बस में जगह नहीं मिलने पर परेशानियों का सामना करना पड़ा लोगों को हल्द्वानी जाने के लिए गाड़ियां नहीं मिल पाई। टैक्सी संचालक को कहना है।

फिटनेस सेंटर में अपनाई जा रही जटिल प्रक्रिया में अधिकांश टैक्सी वाहनों में छोटी-छोटी चीजों पर फिटनेस योग्य न बताकर सुविधा शुल्क के रूप में अवैध वसूली की जा रही है। इसके साथ ही दूसरे दिन फिटनेस के लिए नई प्रक्रिया अपनाकर दुगना शुल्क वसूला जा रहा है।

तल्लीताल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की फिटनेस का कार्य निजी हाथों में सौंप दिया है। निजी क्षेत्र में निर्धारित से कई गुना अधिक शुल्क वसूला जा रहा है।

जिससे टैक्सी स्वामियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। पूर्व में प्रशासन स्तर पर शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल रहा है।

दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  क्रिकेट लीग के नाम पर ठगी: विकास के मोबाइल से खुलेगा फर्जीवाड़े का राज, पुलिस मांगेगी कस्टडी

You missed

error: Content is protected !!