ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में सीवर का गंदा पानी बहता हुआ नैनी झील में समाया,बीमारी का की आशंका बड़ी 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  लंबे समय से सीवर का बहता पानी लोगो की समस्या बन हुआ हैं। कई बार क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन समस्या अब भी वही की वही है।

अब सीवर का गंदा पानी नालों व सड़को के माध्यम से नैनीझील समा रहा है जिस से बीमारी का खतरा बना हुआ है।

बता दें कि मौसम के बदलाव व गर्मी के मौसम में बिमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है ऐसे में नैनीताल की जीवन दायनी नैनीझील के स्वास्थ्य और उसके पानी से लोगो के स्वास्थ के साथ लापरवाई बरती जा रही है।

शहर के अधिकांश हिस्सों से लगातार शिवर का गंदा पानी नैनीझील मे जा रहा है। वही यह पानी हाज़ारो घरों में सप्लाई किया जाता है जिस से लोगो की स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

ऐसे में क्षेत्रवासियों ने जल्द विभाग से जल्द सीवर के ट्रिटमेंट की मांग की।
स्थानीय व्यापारी शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा कि बीच के बाजार में 1 हफ्ते से लगातार सीवर का पानी बह रहा है जगह जगह पर 3 सीवर निकल कर नालों के रास्ते तालाब तक पहुच रहे है।

-जिससे व्यापारी सहित स्थानीय लोगो को चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

जो सीवर के पानी से शहर में चारो तरफ दुर्गंध फैली हुई है जो बिमारियों को भी बढ़ावा दे रहे है ऐसे में स्वास्थ्य खराब होना लाजमी है लेकिन विभाग को इसकी कोई सुध नही है कई दिनों से शहर में सीवर की समस्या है।

इसे ठीक करने के लिए अभी तक कोई नही आया उन्होंने जल्द इसे ठीक करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  मां बेटे की हत्या से सनसनी ; कमरे से मिले दोनों के शव
error: Content is protected !!