ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी इलाके में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

दोपहिया सवारों के बीच थूकने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया, जिसमें एक पक्ष ने बेल्ट से युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस के अनुसार, मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पहले पक्ष के लोग मल्ला पुलिस चौकी में मौजूद थे, तभी दूसरा पक्ष अपने साथियों के साथ चौकी परिसर में पहुंच गया और वहां भी विवाद व झगड़ा शुरू कर दिया।

पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माने और लगातार शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करते रहे। इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दमुवाढूंगा निवासी गोपाल आर्या (31), सितेश आर्या (24) और अमन कुमार (19) को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर मारपीट करने और चौकी परिसर में उत्पात मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, दूसरे पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ भी शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : डीएसबी परिसर के कर्मचारी कैलाश बिष्ट का निधन, कूटा सहित शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!