ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

डाक्टर आशुतोष पंत जी के संरक्षण में नव युवक मंगल दल डालकन्या ने अखरोट, सेब, चेरी का  किया पौधरोपण 

भीमताल/ओखलकांडा।  26 जनवरी से प्रारम्भ हुआ शीतकालीन पौधरोपण लक्ष्य प्राप्ति तक जारी रहेगा। इस वर्ष बारिश देर से होने के कारण य़ह देर से शुरू हो पाया, 4-5 मार्च तक पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है।

इस बीच नवयुवक मंगलदल डालकन्या के सहयोग से ग्राम सभा डाल कन्या मैं पौधरोपण किया गया और ग्रामीणों को निशुल्क पौधे भेंट किए गए।

इन कार्यक्रमों के सम्पादन मैं समाज सेवक दीपक मेवाड़ी नव युवक मंगल दल अध्यक्ष चंदन पनेरु सचिव मनोज पनेरु महिला मंगल दल उप सचिव रेखा पनेरू ने सहयोग किया।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को प्रकृति संरक्षण के लिए जागरूक करना और हरियाली बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें :  बागेश्वर में गैस संकट से छात्रावास के छात्र परेशान, छात्रों ने किया प्रदर्शन

You missed

error: Content is protected !!