ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। रामनगर के मध्य स्थित कालाढूंगी स्टेट हाईवे का एक हिस्सा रात भारी बारिश के कारण फिर बह गया। जिससे इस मार्ग पर यातायात फिलहाल कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।

रात मूसलाधार बारिश होने के कारण पुलिया का एक हिस्सा टूट कर फिर बह गया। पुलिस द्वारा रात्रि में ही मौके पर पहुंचकर यातायात बंद करवा दिया गया। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

फिलहाल इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। छोटे वाहनों की निकासी के लिए चकलुवा गांव का सहारा लेना पड़ रहा है।

लोगों को मजबूरन छोटी गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वहीं कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है जल्दी ही इस मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर तेज रफ्तार का कहर, एक्सयूवी कार दीवार में घुसी; कालाढूंगी रोड पर भी बेकाबू बाइकर्स का आतंक

You missed

error: Content is protected !!