ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

समय पर उचित स्वास्थ्य ब्यवस्था के अभाव में गर्भवती महिला ने दुकान की गैलरी में बच्ची को दिया जन्म 

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम से लगे राना चट्टी में अस्पताल में समय पर उचित स्वास्थ्य ब्यवस्था के अभाव में गर्भवती महिला ने दुकान की गैलरी में बच्ची को जन्म दिया।

बताया जा रहा है कि महिला के पेट में अभीख एक बच्चा और होने की संभावना है। सड़क पर बच्ची को जन्म देने पर शासन प्रशासन के मानसून के दौरान गर्भवतियों को सुविधा देने के बड़े-बड़े दावों की हकीकत सामने आई है।

बताया जा रहा है कि यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ पट्टी के बनास गांव की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने राना चट्टी एएनएम सेंटर में भर्ती कराया।लेकिन यहां उन्हें एएनएम ही नहीं मिली।

इसके बाद वह महिला को बड़कोट लेकर जाने लगे। तभी रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। परिजनों ने महिला को एक दुकान में बैठाया, जहां महिला ने बेटी को जन्म दिया।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चौहान ने कहा कि इस बीच आसपास लोग एकत्रित हुए और 108 को सूचना दी। मुकेश चौहान ने बताया कि फिलहाल जच्चा-बच्चा ठीक है जिन्हें 108 के माध्यम से बड़कोट भेज दिया गया है।

क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा और सिस्टम के दावों पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!