ब्रेकिंग न्यूज़
झपट्टा मारों के लिए काल बना ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर शातिर लुटेरों के गिरोह का गेम ओवर, लाखों के मोबाइल सहित मोटरसाइकिल बरामद, झपट्टा मार गिरफ्तारअपराधियों के लिए काल बने SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.; मुखानी चोरी कांड के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ​दो वारदातों का एक साथ अंत, 9 लाख के जेवरात बरामद—नैनीताल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइकहल्द्वानी: ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेशहल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी जारी, SOP के बावजूद महंगी किताबें लागूशैलेंद्र बिष्ट बने भाजपा किसान मोर्चा के ओखलकांडा प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती ने उपजिलाधिकारी भिकियासैंण के माध्यम से ज्ञापन देकर ग्रामीणों छेत्रों में हो रही पानी की दिक्कत से अवगत करवाया है तथा बताया कि ग्रामसभा चनुली, सरपटा, बासोट, घट्टी,भकुनिया तथा बगडवार, के नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

दीपक ने यह भी बताया कि बताया कि भकुनिया बगडवार में बीते 14 मई को पानी आया और उसके उपरांत 16 दिन बाद 30 मई को पानी आया,ग्रामीण ऐसी स्थिति में रिची या शिरमोली से किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर पानी ला रहे हैं।

जिन्होंने पशुपालन का कार्य किया है उन्हें पशुओं को लेकर बिनसर पानी पिलाने ले जाना पड़ रहा है,इसी प्रकार चनुली, सरपटा, बसोट, घट्टी ग्रामसभा में भी बीते पांच दिनों से पानी नहीं आ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि जिम्मेदार जलनिगम तथा जलनिगम के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते,ऐसे में हम पानी की समस्या से किसे अवगत कराएं यह भी यक्ष प्रश्न बन गया है।
दीपक ने उपजिलाधिकारी से गंभीर समस्या पर अपना ध्यानाकर्षण करते हुए उचित कार्यवाही करते हुए उक्त ग्रामसभाओ में पानी की व्यवस्था सुचारू करवाने को कहा है और यदि संबंधित विभाग ग्रामीणों की शिकायतों को नजरंदाज करेंगे तो वह ग्रामीणों के साथ मिलकर इन विभागों की तालाबंदी करने को बाध्य होंगे बोला है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में अपराध पर सख्ती: “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

You missed

error: Content is protected !!