ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

उपराष्ट्रपति महोदय भारत सरकार के जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान डायवर्जन प्लान यातायात सैल हल्द्वानी, जनपद-नैनीताल

यह डायवर्जन प्लान दिनांक 30.05.2024 की प्रातः 09:00 बजे वीवीआईपी महोदय के प्रस्थान तक रहेगा।

1- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र जैसे- नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा को जाने वाले समस्त वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आर0टी0ओ0 रोड होते हुये हनुमान मन्दिर से बाया कालाढूंगी होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।

2- बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र जैसे- नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा को जाने वाले समस्त वाहन मोतीनगर तिराहा से डायवर्ट होकर पंचायतघर तिराहा से आर०टी०ओ० रोड होते हुये हनुमान मन्दिर से बाया कालाढुंगी होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।

3- चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र जैसे- नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा को जाने वाले समस्त वाहन कुंवरपुर तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापुल से तीनपानी होते हुये शीतल होटल तिराहा, पंचायतघर तिराहा से आर0टी0ओ0 रोड होते हुये हनुमान मन्दिर से बाया कालाढुंगी होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।

4- कालाढुंगी रोड से आने वाले समस्त वाहन नैनीताल तिराहा कालाढुंगी से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।

5- दिनांक 30.05.2024 को प्रात: 06:00 बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के बड़े वाहन का प्रवेश पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।

6- वीवीआईपी महोदय के लैडिंग से 15 मिनट पूर्व नैनीताल बैक तिराहा से अमृतपुर मोड़ तक जीरो जोन की कार्यवाही की जायेगी। जीरो जोन की कार्यवाही के समय रोडवेज की ओर से आने वाले वाहनों को नैनीताल बैंक तिराहा पर, लालडांट से पनचक्की को ओर आने वाले वाहनों को पनचक्की तिराहा पर व चोरगलिया रोड से आने वाले वाहनों को थाना काठगोदाम पर रोका जायेगा।

7- रोडवेज / केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें प्रात : 06:00 बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ से बाया ज्यूलीकोट होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे। वीवीआईपी महोदय की लैडिंग से 30 मिनट पूर्व पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले

समस्त रोडवेज / केमू की बसों को रोडवेज / केमू स्टेशन हल्द्वानी पर ही रोक दिया जायेगा।

8- शहर हल्द्वानी से भीमताल रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ बाया ज्यूलीकोट भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भारत स्काउट एवं गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

You missed

error: Content is protected !!