उत्तराखंड में जहां भारी बारिश का सिलसिला जारी है और नदियां उफान पर हैं, वहीं आज रात करीब 9 बजे राज्य के चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
राज्य में बारिश का क्रम जारी है. नदियों में बाढ़ आ गई है। एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं. राज्य में कई जिलों में 10 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को एसडीआरएफ की टीमों ने 69 लोगों को रेसक्यू किया।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।
चमोली में रात 09:09 बजे आए भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. इससे अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उत्तराखंड के मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश होने की संभावना है।
देहरादून, उधम सिंह नगर, पौड़ी,चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और चंपावत में भारी बारिश होने की संभावना है।





