ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अमेठी। गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनकी महिला मित्र गुड्डा देवी घर ईडी की टीम ने छापेमारी की. गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर सुबह साढ़े 5 बजे शुरू हुई छापेमारी देर शाम करीब 6 बजे तक चलती रही।

जबकि उनके महिला मित्र के घर पर 9 बजे तक कार्रवाई हुई. इस दौरान गायत्री की पत्नी और मौजूदा विधायक महाराजी प्रजापति की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अमेठी सीएचसी से जिला अस्प्ताल रिफर किया लेकिन हालात ज्यादा खराब होने के बाद लखनऊ रिफर कर दिया गया।

छापेमारी में गायत्री प्रसाद प्रजापति घर से लाखों रुपए गहने और नगदी बरामद हुई जबकि महिला मित्र गुड्डा देवी घर से करोड़ों रुपए बरामद हुआ. इन रुपयों को गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन तक लगाई गई। बताया जा रहा है कि महिला मित्र गुड्डा देवी घर एक दीवाल में रुपए को छुपा कर रखा गया था जिन्हें ईडी की टीम ने तोड़ा इसके साथ ही कई आलमारियों को भी तोड़ा गया. देर रात करीब 10 बजे ईडी की टीम लखनऊ के लिये रवाना हो गई।

ED की दो टीमों में 12 अफसरों ने गर्लफ्रेंड के घर मारा था छापा
चार लक्जरी गाड़ियों से ईडी की दो टीम अमेठी कस्बे आवास विकास कालोनी पहुँची और गायत्री के घर में घुस गई. घर में मौजूद विधायक महाराजी प्रजापति और उनके परिवार के सदस्य जब तक कुछ समझ पाते ईडी ने अपनी पूछताछ शुरू कर दी।

ईडी की टीम में कुल 12 अधिकारियों के अलावा सीआरपीएफ के सुरक्षाकर्मी थे। करीब 7 बजे इसी टीम से आधे अधिकारी और सीआरपी के जवान अमेठी कस्बे के गंगागंज मोहल्ले में मौजूद गायत्री प्रसाद प्रजापति की महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पहुँचे और छापेमारी शुरू कर दी.

बंद अलमारियों का ताला तोड़ने बुलाया गया मिस्‍त्री
गुड्डा देवी के घर बंद आलमारियों के न खुलने के बाद एक मिस्त्री को बुलवाकर तालों को तुड़वाया गया. बताया जाता है छापेमारी के दौरान ईडी की टीम को घर मे एक खोखले दीवार की भी जानकारी हुई जिसके बाद उस दीवार को तोड़ा गया।

बताया जा रहा है कि इस दीवार में बड़ी मात्रा में नोटों की गड्डिया मिली जिसे गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीन को भी मंगाना पड़ा. बताया जा रहा है गुड्डा देवी के घर से करीब पांच करोड़ रुपए बरामद हुए है.

नकदी और गहनों का हिसाब मांगा
गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर छापेमारी के बाद ईडी की टीम ने गायत्री के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति को हिरासत में ले लिया गया, बताया जा रहा है गायत्री प्रजापति के घर से करीब 40 लाख रुपए और भारी मात्रा गहने बरामद हुए।

इन पैसों और गहनों की जानकारी के लिये आज ईडी ने गायत्री प्रजापति के परिवार को लखनऊ बुलाया है. छापेमारी के दौरान गायत्री प्रजापति की पत्नी और विधायक महाराजी प्रजापति की तबियत बिगड़ गई, जिसकी जांच के लिए अमेठी सीएचसी से डॉक्टर घर गए लेकिन आराम न होने पर उन्हें अमेठी सीएचसी में भर्ती कराया गया शाम को उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया जहाँ से सीने में दर्द होने के कारण रात करीब आठ बजे लखनऊ रिफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  आईजी कुमाऊं की पहल ‘कोशिश – एक नई आशा’: महिला शिकायतों के समाधान को थानों में विशेष आयोजन
error: Content is protected !!