ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अमेरिका के अनुरोध पर उत्तराखंड के एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने 130 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की क्रिप्टोकरेंसी ‘बिटकॉइन’ जब्त की है।

उसने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के अनुरोध पर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत शुरू की गई कार्रवाई में उत्तराखंड के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि आरोपी परविंदर सिंह को उसके परिसर की तलाशी के बाद 27 अप्रैल को राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से हिरासत में लिया गया था।

जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी ‘डार्क वेब’ के माध्यम से मादक पदार्थ की अवैध बिक्री के जरिए अर्जित आय को ‘सौंपने लिए सहमत हुआ है। एजेंसी ने कहा कि ये अवैध बिक्री अधिकतर यूरोपीय देशों में की गई।

ईडी ने कहा कि ये जांच धनशोधन निवारण अधिनियम की धारा 2 (आरए) को लागू करते हुए अमेरिकी अधिकारियों से प्राप्त पारस्परिक कानूनी सहायता अनुरोध के आधार पर शुरू की गई थी।

उसने कहा कि परविंदर सिंह और उसका भाई बनमीत सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर ‘सिंह डीटीओ’ नामक एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी समूह का संचालन कर रहे थे।

एजेंसी ने कहा, डीटीओ का मतलब ‘ड्रग ट्रैफिकिंग ऑर्गनाइजेशन’ है। ईडी के मुताबिक, आरोपी ‘डार्क वेब’ के माध्यम से अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय देशों में मादक पदार्थ की बिक्री करते थे।

यह भी पढ़ें :  बच्चों की कहासुनी से भड़का विवाद, दो परिवारों में लाठी-डंडों की मारपीट, 10 घायल
error: Content is protected !!