ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पिछले 48 घंटे से उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में लगातार बारिश हो रही है ।

जिस वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 71 रास्ते बंद हैं

जिनमें कई राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल है। हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद है तो वहीं दूसरी तरफ अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के पास लगातार मलवा आ रहा है।

पिथौरागढ़ में भी आठ घर ध्वस्त हो गए हैं लेकिन समय रहते सभी लोगों को प्रशासन ने हटा दिया था। इसी तरह चंपावत में भी भूस्खलन के चलते मार्ग बंद हैं और बागेश्वर में भी रास्ते बंद है जिन्हें खुलवाया जा रहा है।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि सभी बंद रास्तों को सरकारी मशीनों द्वारा खुलवाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा मैदानी जिलों में उधम सिंह नगर के बाजपुर में बाढ़ के हालात हैं।

रामनगर की कोसी और हल्द्वानी की गोला नदी में भी लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। कुमाऊं कमिश्नर का कहना है कि सभी जिलों में प्रशासन अलर्ट है और हर परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए तत्पर है। 

यह भी पढ़ें :  ज्योति मेर हत्याकांड: आरोपियों के योग सेंटर के विरोध में पहाड़ी आर्मी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!