ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में हुआ दुखद सड़क हादसा, सवारियों से भरा वाहन नदी में जा गिरा, हादसे में दो सगी बहनों समेत आठ की हुई मौत, 6 लोग घायल

पिथौरागढ़ जिले के थल में हरेला पर्व से एक दिन पूर्व सड़क हादसे में कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

लोग खुशी-खुशी हरेला पर्व मनाने अपने घरों को बड़े हर्षोल्लास के साथ जा रहे थे लेकिन एक झटके में ही कई जिंदगी तबाह हो गई और कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

पिथौरागढ़। थमें मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर मुवानी के पास स्यूनी पुल के समीप हुआ, जहां एक मैक्स जीप (UK 05 TA 0193) अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर नीचे बह रहे स्यूनी नाले में जा गिरी।

हादसे में वाहन सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चियां भी शामिल हैं। वाहन मुवानी से बोक्टा गांव जा रही थी, जिसमें कुल 16 सवारियां थीं। जैसे ही वाहन स्यूनी पुल के पास पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत मुवानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया।

मृतकों की सूची:

सिमरन (8) पुत्री कुंदन सिंह

तनूजा (14) पुत्री चंद्र सिंह

विनीता (16) पुत्री चंद्र सिंह

नरेंद्र सिंह (40) चालक, पुत्र चंद्र सिंह

राजेंद्र सिंह (60) पुत्र किशन सिंह

होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह

शांति देवी (50) पत्नी केशव राम

दीक्षा बोरा (26) पत्नी पंकज बोरा

घायल हुए लोग:

विनीता (20) पुत्री पूरन बहादुर

योगेश कुमार (20) पुत्र किशन राम

श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह

दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह

सुमित सिंह (22) पुत्र प्रवीण सिंह

पूजा मुनौला पत्नी कुंदन सिंह मुनौला
(अन्य दो घायलों के नामों की पुष्टि की जा रही है)

यह भी पढ़ें :  होली पर डीएम ललित मोहन रयाल का संदेश: सौहार्द, शांति और नशामुक्त होली मनाने की अपील
error: Content is protected !!