ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में जल संस्थान के सामने पार्किंग पार्किंग बनाई जाने को लेकर जल संस्थान कर्मियों ने विरोध जताया

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  पेयजल आपूर्ति करने वाले ब्रिटिश काल मे स्थापित जल संस्थान के सामने पार्किंग के विरोध करते हुए कहा जल संस्थान के सामने पार्किंग बनने से जल संस्थान में गंदगी होने के साथ ही पेयजल टैंकरों में पानी भरने व उन्हें खड़ा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार चौबे का कहना है निकट भविष्य में जल संस्थान के आगे पार्किंग बनने से पानी सप्लाई के लिए बनाए गए चम्बरों की सफ़ाई व रखरखाव में बांधा उतपन्न होने के साथ ही यहां कार्यरत कर्मचारियों और जल संस्थान के पानी के टैंकरों को पार्क करने में दिक्कतें हो रही है।

पार्किंग के चलते पानी के टैंक में गंदगी हो रही। उन्होंने कहा जल संस्थान के सामने से पार्किंग हटाए जाने को लेकर विभाग द्वारा जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। ताकि समस्या का समाधान हो सके संजय कुमार जोशी ने कहा की जल संस्थान की भूमि थी और इसमें हमारा वर्कशॉप का कार्य चलता था।

शासन प्रशासन ने रोड चौड़ीकरण के नाम से हमसे मांगा गया था और अभी तक जल संस्थान को कही भी भूमि आवेटन नहीं की गई ठेकेदारों को पालिका के द्वारा पार्किंग ठेका दे दिया गया पानी के बड़े टैंकर यहां पर आते हैं टैंकरों में पानी भरने में दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।

जिससे इस मार्ग में गाड़ियों की जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके साथी पर्यटक अपनी गाड़ी खड़ी करके जलस्थान के अंदर आकर गंदगी कर जाते हैं।

जिससे कर्मचारियों द्वारा मुख्य पंप हाउस के आगे निर्मित पार्किंग का विरोध प्रकट किया गया ज्ञात होगी पूर्व में उक्त स्थान पर विभाग का मीटर टेस्ट लैब तथा वर्कशॉप थी। शासन प्रशासन द्वारा यह कहकर की सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

उक्त लैब और वर्कशॉप को हटवा दिया गया जिससे कि विभाग में आने वाले क्लोरीन के ट्रैकों एवं पानी लेने आने वाले टैंकरों में पानी भरने में अत्यंत कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है और रोड में जाम की स्थिति बनी हुई है इसके अतिरिक्त ठेकेदार द्वारा मोटर रिपेयरिंग पंप रिपेयरिंग हेतु ले जाने में भी अत्यंत कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि जो लोग पार्किंग पर गाड़ी लगा रहे हैं वह लोग पीछे की दीवारों पर गंदगी कर रहे हैं पार्किंग बनने से स्कूली बच्चों को स्कूल को जाने-जाने में दिक्कत होती है। और इस मार्ग में बहुत से लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा कई लोग घायल भी हुए हैं।

पानी की सप्लाई सभी संविदा एवं नियमित कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता  विपिन कुमार सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट, त्रिवेंद्र जोशी को पार्किंग स्थान पर ले जाकर समस्या से अवगत कराया और वाहन स्वामियों द्वारा की जाने वाली गंदगी से निजात दिलाने की गुहार लगे।

धरना स्थल पर संजय जोशी विजय शाह किशन सिंह बिष्ट आनंद प्रकाश शर्मा मदन मोहन पांडे मोहन सिंह भोपाल सिंह दीवान सिंह पुराण राम हरगोविंद सिंह राकेश चंद्र सितम वाल्मीकि अमर सिंह जगदीश सिंह संतोष कुमार शंकर लाल श्री राम, विशन रौतेला आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फाइनेंस कंपनी कर्मियों पर महिला ने तानी रिवाल्वर, मचा हड़कंप
error: Content is protected !!