ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भारत सरकार के विकास कार्यालय हल्द्वानी द्वारा मोटाहल्दू स्थित एन एस टेक्नोलॉजी कंप्यूटर लर्निंग सेंटर में उद्यमिता एवं रोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी और भावी उद्यमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएसएमई विकास कार्यालय हल्द्वानी के उपनिदेशक एस. सी. कांडपाल ने भारत सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी. डी. नैनवाल ने बैंक की विभिन्न जमा, ऋण एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ भट्ट ने विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन देते हुए शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और उद्यमिता को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ग्राम प्रधान मोटाहल्दू सीमा पाठक ने भी सभा को संबोधित करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी बताया।

संस्थान के निदेशक नवीन जोशी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारपरक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम संस्थान में आयोजित करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों एवं उद्यमियों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी ने अपने पास रखे सबसे ताकतवर विभाग, मंत्रियों में बंटवारे के पीछे क्या है रणनीति?
error: Content is protected !!