ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

तस्करों और वन विभाग में मुठभेड़,एक तस्कर को लगी गोली भारी मात्रा में लकड़ी गाड़ी और तमंचा बरामद, तीन गिरफ्तार

रिपोर्टर – दीपक अधिकारी

हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज में रविवार सुबह लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम में मुठभेड़ हुई है जहां जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जवाबी फायरिंग में तस्करों ने वन विभाग के ऊपर भी फायरिंग की जिसमे वन कर्मी बाल बाल बच गए. वन विभाग के टीम ने मौके पर तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

जबकि एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में बेशकीमती लकड़ी बरामद किया है वन विभाग के जवाबी कार्रवाई में लखविंदर सिंह लक्कू नाम के तस्कर को गोलियां लगी है ।

मौके पर वन विभाग के टीम ने मौके पर एक 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद किया है। फिलहाल वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि घटना बुधवार तड़के सुबह का है।

वन विभाग को सूचना मिली कि टांडा रेंज के लालकुआं क्षेत्र में लकड़ी काटकर एक वाहन ले जाया जा रही है जिसके बाद वन विभाग के एसओजी और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को रोकने की कोशिश की।

इस दौरान उनके द्वारा जवाई भी फायरिंग की गई जहां जवाबी फायरिंग में वन विभाग का कुख्यात तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू निवासी बरहैनी बाजपुर उधम सिंह नगर को गोली लगी है।

जिसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर गया है मौके पर इसके अलावा मौके पर दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. वन विभाग के इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से पिकअप वाहन में भारी मात्रा में बेश कीमती सागौन की लकड़ी और एक बाइक बरामद के साथ ही मौके पर एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है.
रेंज अधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया घायल लखविंदर सिंह कुख्यात लकड़ी तस्कर है। 2019 ने लखविंदर सिंह वनकर्मी को गोली मार हत्या कर दी थी जिस मामले में जेल में बंद था।

इन दिनों जेल कर छूट कर आया हुआ है उन्होंने बताया की जवाबी फायरिंग में वन विभाग की कर्मचारी बाल बाल बच गए। पूरे मामले में तस्करों के खिलाफ लाल कुआं कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पूरे मामले में मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  पंजाब नेशनल बैंक में ग्रेजुएट के लिए आई बड़ी भर्ती, 5138 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

You missed

error: Content is protected !!