ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में भवाली मार्ग के समीप आर्मी कैंट के क्षेत्र आलू खेत के जंगलों में लगी।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भवाली मार्ग आर्मी कैंट तल्लीताल क्षेत्र में जंगलों में आग लगने हड़कंप मच गया जिसके बाद आर्मी के जवानों ने आग लगने की सूचना जानकारी विभाग के कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

इसके साथी ही आग बुझाने में अब मात्र शक्ति भी अपना सहयोग देगी क्योंकि अग्निशमन विभाग में अब महिलाएं भी जंगल में आग बुझने काम कर रही है।

जानकारी के अनुसार नगर में निकटवर्ती आलूखेत के जंगल में भीषण आग लग गई। जिस से क्षेत्र में हड़कंप मच गया वही आबादी वाले क्षेत्र में आग को फैलने से रोकने के लिए मौके पर पहुची दमकल विभाग की टीम व कर्मचारियों ने जंगल में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

जिससे वन संपदा को अधिक नुकसान होने से बच गया। हरनाम सिंह ने कहा की हमें आर्मी हेडक्वार्टर से फोन आया आया था की आलू खेत जंगल में आग लगी है। तुरंत अग्निशमन के कर्मचारियो ने मौके पहुंच कर जंगल में लगी क़ो आधे घंटे के उपरांत काबू पा लिया था।

हरनाम सिंह राणा, दिनेश राणा, मीरा, बिना, वीरेश कुमार, किशोर कुमार, चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल अमित गहलोत आदि आदि अग्निशमन के कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  जमरानी बहुउद्देशीय बांध का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, तय समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!