ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल बैंक द्वारा 103 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर नैनीताल बैंक द्वारा हल्द्वानी में पर्यावरण संरक्षण तथा बैंकिंग अवेयरनेस हेतु एक रैली का आयोजन किया गया जो कि उनके नैनीताल रोड स्थित रीजनल ऑफिस से चलकर सिंधी चौराहे पर खत्म हुई।

इस दौरान बैंक कर्मियों ने अपने पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु अपील की तथा बैंक में दैनिक लेनदेन, डिजिटल लेनदेन संबंधित सावधानियों से आम जनमानस को अवगत कराया। 

नैनीताल बैंक के समस्त सेवानिवृत्ति साथियों को उनकी सेवाओं तथा बैंक की प्रगति में उनके समर्पण एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उनके सम्मान में एक रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया।

इसमें इसमें विभिन्न वक्ताओं द्वारा पिछले कुछ वर्षों में बैंक द्वारा की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया।

बैंक द्वारा जो नए आईटी इनीशिएटिव लिए गए हैं तथा नई ऋण योजनाएं ग्राहकों की सुविधा के लिए लाई गई है।

उससे बैंक को एक नई पहचान मिली है। बैंक उत्तरोत्तर प्रगति की राह पर अग्रसर है।

नैनीताल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय लाल शाह ने बताया की बैंक द्वारा समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत सीएसआर मद से रामपुर रोड स्थित श्री नीम करोली बाबा वृद्धावस्था आश्रम में दैनिक उपभोग की वस्तुओं की आपूर्ति की गई।

नैनीताल बैंक की स्थापना 31 जुलाई 1922 को भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा की गयी थी I वर्तमान में बैंक 5 राज्यों में 171 शाखाओ के माध्यम से अपने ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएँ प्रदान कर रहा है ।

इस उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय प्रबंधक संजय लाल शाह, आशीष भट्ट, रिचा कुमारी, चंद्रशेखर कन्याल, प्रखर पाटनी, उपासना खाती अंजलि वत्स, भरत पंत, मनमोहन मेहता, गौरव शर्मा, दीपक आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,भोली भाली जनता से 6 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले 2 मुख्य आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
error: Content is protected !!