ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। 3 फरवरी 2026 को नेशनल इंटर कॉलेज, देहरादून में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार, 4 फरवरी 2026 को घोषित किया गया।

इस प्रतियोगिता में नैनीताल जनपद के 6 सेक्टरों से कुल 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न ट्रेड्स में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 5 स्थान हासिल किए।

आईटी/आईटीईएस ट्रेड में राजकीय इंटर कॉलेज खैरना के यश पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिटेल ट्रेड में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर की फराह और इकरा ने समान अंक प्राप्त करते हुए संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।

ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी की ज्योति वर्मा तथा राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ के गौरव पड़ियार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग सहित विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। आयोजन और सफल सहभागिता के लिए समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएम श्री योजना के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें :  भुवन जोशी बने प्रदेश प्रशिक्षण टोली के सदस्य, अल्मोड़ा-बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी
error: Content is protected !!