ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। आबकारी विभाग और पुलिस ने STF की सूचना पर कमलवागांजा गणपति विहार से नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आबकारी अधिकारी ने बताया कि आरोपी विशाल मंडल पूर्व में भी नकली शराब बनाने के प्रकरण में जेल गया है।

 मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस और आबकारी विभाग ने गणपति बिहार में घर में छापेमारी की तो वहां एल्कोमीटर से लेकर नकली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सारी सामग्री मिली है।

इसके अलावा नकली शराब भी बढ़े पैमाने पर तैयार मिली साथ ही होलोग्राम वह अन्य सामान भी आबकारी विभाग में जप्त किया है।

साथ ही तस्कर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  भवाली-नैनीताल में जनसांख्यिकीय बदलाव पर फिर उठे सवाल, दुष्कर्म मामले के बाद सत्यापन अभियान तेज

You missed

error: Content is protected !!