ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नैनीताल में भारतीय जैन मिलन संस्था की ओर से कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में रविवार को भारतीय जैन मिलन संस्था की ओर से सत्र की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें पूरे देश के सभी नगरों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
संस्था की ओर से नैनीताल की समाजसेविका डॉ. सरस्वती खेतवाल और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोनिका कांडपाल को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
बैठक में संस्था की ओर से देश व समाज में चल रही समस्याएं पर चर्चा कर यह विचार विमर्श किया गया कि किस प्रकार से समाज को आगे बढ़ाया जाए।
संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैन ने बताया कि भारतीय जैन मिलन एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसकी पूरे देश में 1445 शाखाएं हैं और 8 शाखाएं विदेश में है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली हत्या, पूर्व विधायक के चचेरे भाई की दराती-फावड़े से बेरहमी से हत्या

इस संस्था में 50 हजार से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। संस्था की ओर से प्रतिवर्ष लगभग 10 करोड़ का सहायता कार्य कराया जाता है। अलग-अलग क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य व निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु योगदान दिया जाता है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 09 फ़रवरी 2026

इसके साथ ही 400 शाखाएं ऐसी हैं जिन्हें महिलाएं संचालित करती हैं। और इस वर्ष भगवान महावीर का 2550 वा निर्वाण वर्ष है जिसके तहत धार्मिक व सेवा योजना चलाई जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!