ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड युवा मोर्चा की बैठक पहाड़ी आर्मी के कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल ने की
नवनयुक्त युवा जिला अध्यक्ष कमलकांत कफल्टिया के नेतृत्व में कई युवाओं ने पहाड़ी आर्मी की सदस्यता ली।

युवा जिला अध्यक्ष कमलकांत ने युवा मोर्चा का विस्तार करते हुए पवन ज्याला क़ो जिला उपाध्यक्ष, लोकेश सनवाल क़ो जिला सचिव, दीपक गिरी गोस्वामी क़ो मीडिया प्रभारी,देवेंद्र बिष्ट क़ो नगर अध्यक्ष और अर्जुन रौतेला को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया.
युवा जिला अध्यक्ष कमल का पलटिया ने कहा युवाओं का जुड़ाव लगातार पहाड़ी आर्मी की तरफ बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी स्टेडियम में बवाल: वेतन न मिलने के आरोप पर बाउंसरों ने बंद किए गेट, खिलाड़ी फंसे, तूफान के बाद मैच भी प्रभावित

युवा पहाड़ की संस्कृति संसाधन और अस्मिता को बचाने के लिए एकजुट हो रहा है उन्होंने कहा उत्तराखंड में पेपर लीक प्रकरण, और बढ़ते हुए नशे के खिलाफ जल्दी युवा मोर्चा के बैनर तले कैंपेन चलाया जाएगा आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  चार साल बाद बड़ा फैसला : राजनीतिक संतुलन साधते हुए धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच विधायक बने मंत्री

युवाओं को जोड़ने के लिए भी अभियान चलाया जायेगा इस दौरान नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडे ने कहा हम उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं मगर सत्ता में बैठी हुई।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : धामी कैबिनेट का विस्तार आज, पांच नए मंत्रियों की होगी ताजपोशी, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

सरकार बाहरी लोगों के चंगुल में फंस चुकी है जिस कारण हमारे पारंपरिक त्योहार और सांस्कृतिक महत्व पर संकट आने लगा है इसलिए अब अपने संस्कृति को बचाने के लिए पहाड़ को एकजुट होना होगा.इस दौरान नगर महिला अध्यक्ष कविता जीना, विजय भंडारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!