ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में नगर पालिका प्रशासन ने बोर्ड बैठक में ब्रिज टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क सहित पालिका आवासों का किराया बढ़ाने को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित किये।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में पालिका की आय बढ़ाने को लेकर आज एक विशेष बोर्ड बैठक आयोजित की गई।

बोर्ड बैठक में लेक ब्रिज टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क सहित पालिका आवासों का किराया बढ़ाने को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित हुए।

पालिका अधिशासी अधिकारी रोहित गोस्वामी ने बताया पालिका की आय बढ़ाने के लिए पालिका ने लेक ब्रिज टोल टैक्स के बायलॉज में संशोधन करते हुए पालिका ने लेक ब्रिज टोल टैक्स सहित नगर की सभी पार्किंगों को स्वयं चलाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा बाहरी वाहनों के प्रवेश शुल्क 300₹ और स्थानीय वाहनों से 200₹ रुपए लेक ब्रिज टोल वसूला जाएगा ।

जबकि बाहरी मोटरसाइकिल सवारों से 100₹ प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। वही पालिका द्वारा पार्किंग शुक्ल 250₹ को बढ़ाकर 500₹ कर दिया गया है।

इस दौरान सभासद मनोज शाह जगाती मुकेश जोशी मंटू ,रमेश प्रसाद, जितेंद्र पांडे भगवत सिंह रावत सपना बिष्ट काजल आर्य, राकेश पावर पूरन सिंह बिष्ट, , सुरेंद्र बाबू, गीता उप्रेती अंकित चंद्र, लता डफोटी, शीतल कटियार गजला कमाल आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  आयुक्त दीपक रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील
error: Content is protected !!